राजस्थान

युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत

Admin4
8 Sep 2023 10:27 AM GMT
युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत
x

कोटा। शहर के छावनी इलाके में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। युवक कुछ दिन पहले दोस्त के साथ बाइक से रामदेवरा यात्रा पर गया था। तीन दिन बाद ही वापस लौटा था। घर पर पहुंचने के बाद उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन व पड़ोसी उसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। साइलेंट अटैक से युवक की मौत होने बताया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। साइलेंट अटैक से युवक की मौत होने बताया गया।

वार्ड पार्षद लेखराज इस बताया कि मनीष (39) कोटड़ी इलाके में नगर निगम कॉलोनी के पास किराए से रहता था। और पेंटर का काम करता था। तीन दिन पहले बाइक से रामदेवरा दर्शन के लिए गया था। गुरुवार दोपहर को वापस लौटा था। सीने में दर्द की शिकायत पर 5 बजे करीब उसे हॉस्पिटल लाए। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मनीष के तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी। मनीष अपनी 84 वर्षीय मां के साथ रहता था। मनीष की मौत से 84 वर्षीय उसकी मां अकेली रह गई। मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी। गुमानपुरा थाना हेड कांस्टेबल विश्राम मीणा ने बताया मनीष रामदेवरा से दर्शन करके गुरुवार को लौट रहा था। तालेड़ा में उसके चेस्ट पेन हुआ। उसने मेडिकल से दवा लेकर ख़ाली। कोटा लौटाने पर फिर से सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन व परिचित उसे हॉस्पिटल लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Next Story