राजस्थान

युवक का सिर कलम कर हवा में लहराया, राजस्थान में बढ़ा क्राइम

mukeshwari
20 May 2023 5:34 AM GMT
युवक का सिर कलम कर हवा में लहराया, राजस्थान में बढ़ा क्राइम
x

जयपुर। राजस्थान के जालौर जिले में 50 साल के एक व्यक्ति ने एक युवक का सिर कलम कर दिया। इसके बाद उसने कटा हुआ सिर हाथ में लेकर लहराया और फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पदारदी गांव में बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को 23 वर्षीय किशोर सिंह का शव नहीं उठाने दिया। वे पहले आरोपी संकला राम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पलिस ने बुधवार देर रात संकला राम को हिरासत में ले लिया और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। संकला राम ने पुलिस को बताया कि किशोर उसे और उसके परिवार को गाली देता था।

डीएसपी रतन देवासी ने बताया कि मृत युवक के खिलाफ जबरन वसूली (चोरी और सेंधमारी) के कुछ मामले दर्ज थे। सूचना के मुताबिक, किशोर बुधवार शाम 6.30 बजे बस स्टैंड की तरफ टहलने गया था। संकला राम भी उसी इलाके में था। किशोर को आते देखकर वह अपनी बाइक उसकी तरफ लेकर गया और पीछे से उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी। आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story