राजस्थान

विकसित भारत 2047 में युवाओं की होगी अहम भूमिका, राज्यपाल ने दिया सफलता का मंत्र

Admindelhi1
29 Nov 2026 12:52 PM IST
विकसित भारत 2047 में युवाओं की होगी अहम भूमिका, राज्यपाल ने दिया सफलता का मंत्र
x
भारतीय शिक्षा पद्धति और ज्ञान परंपरा को अपनाएं विश्वविद्यालय, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का आह्वान

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिक और मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। विद्यार्थियों को अपनी अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र और समाज के विकास में करना चाहिए।

राज्यपाल शनिवार को ICFAI यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विद्यार्थियों को पूरी तरह इस पर निर्भर नहीं होना चाहिए।

बागडे ने विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों के कौशल और बौद्धिक क्षमता के विकास पर ध्यान देने तथा नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपराओं को व्यावहारिक रूप से अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां और पदक भी प्रदान किए।

Next Story