राजस्थान

अवैध प्रेम प्रसंग में युवक ने दोस्त का ही दबाया गला, हत्या कर दिल्ली भागा, गिरफ्तार

Teja
19 Nov 2022 6:29 PM GMT
अवैध प्रेम प्रसंग में युवक ने दोस्त का ही दबाया गला, हत्या कर दिल्ली भागा,  गिरफ्तार
x
करौली। करौली जिले में एक युवक ने पड़ोसन के प्यार में उसके पति की हत्या कर दिल्ली फरार हो गया। पुलिस ने घटना के 17 दिन बाद इस पागल प्रेमी को पकड़ लिया है। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो यह इसका खुलासा हुआ। आरोपी ने जिस युवक की हत्या की वह पड़ोसी होने के साथ-साथ उसका साथी भी था। दोनों साथ काम करते थे, लेकिन अवैध प्रेम प्रसंग में उसने सबकुछ भूलकर दोस्त का ही गला दबा दिया। करौली थाना अधिकारी डॉ उदयभान ने बताया कि गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी दिलीप उर्फ टिंकू (35) करौली के भीमनगर पांडे का कुआं का रहने वाला है। बीते 4 अक्टूबर को भीमनगर पांडे का कुआं इलाके के निवासी धर्म सिंह उर्फ धन्ना (22) का शव उसके घर के पड़ा मिला था। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। जांच के दौरान पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी दिलिप तक पहुंची। पुलिस ने दिलिप से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दिलिप का धर्म सिंह की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध था। उनके इस प्रेम संबंधों में धर्म सिंह आड़े आ रहा था। लिहाजा दिलिप ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने के लिए उसे मार डाला।



जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story