राजस्थान

नौजवानों को सब्र करना चाहिए, कभी इनके भी अच्छे दिन आएंगे, बोले सीएम गहलोत

Sarita
18 Oct 2022 7:20 AM IST
Youth should be patient, sometime their good days will come, said CM Gehlot
x

न्यूज़ क्रेडिट : aapkarajasthan.com

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच सीएम गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा सियासी बयान देते हुए कहा कि बिना रगड़ाई के पद मिल गए, वे लोग फितूर कर रहे हैं। अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है। जितनी जल्दबाजी करेंगे, ऐसे ही ठोकरें खाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वो अवसर वादी लोग हैं। उनको कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का चांस मिल गया।

इससे आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनको रगड़ाई होने के बाद मौका मिलना चाहिए था लेकिन पहले ही मौका मिल गया। ऐसे में वो अब फितूर कर रहे हैं और पार्टी छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। चाहे वो ज्योतिरादित्य सिंधिया हो, चाहे वो जितिन प्रसाद हो, चाहे आरपीएन सिंह हो। इस सब को कम उम्र में मौका मिल गया। इनको सीधा राज्यमंत्री बनाया गया अच्छे पोर्टफोलियो के साथ। उसके बाद पार्टी के छोड़कर चले जाए। इससे बड़ा अवसरवादी क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हम युवा पीढ़ी का सम्मान करते हैं. हम भी युवा थे उस वक्त में, हमारे साथ के लोगों को आलाकमान ने पूरा सम्मान दिया है। कांग्रेस विचारधारा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमने उस वक्त मेहनत की तो आज हमे अवसर मिला। आज इन लोगों को पहली बार जीतते ही मौका मिल गया। कई लोगों को दूसरी बार जीतते ही मौका मिल गया। क्या इनको सब्र नहीं करना चाहिए था। ये सब्र करते तो धीरे-धीरे उनको भी फल मिलता। पार्टी के अच्छे दिन भी थे, बुरे दिन भी आएं हैं। बुरे दिन में जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी तब हमने जो काम किया था, आज वो ही कांग्रेस के अंदर जिम्मेदारियां लेने वाले लोग हैं। इसलिए नौजवानों को सब्र करना चाहिए, कभी इनके भी अच्छे दिन आएंगे. इसे कोई रोक नहीं सकता है। लेकिन जल्दबाजी जितनी करेंगे उनती ठोकरें खाते जाएंगे। ऐसे में उनको लगातार काम करते रहने चाहिए जिससे उनको भी अवसर मिलेंगे। उनको मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं।
Next Story