राजस्थान

प्रेमिका के घर पर युवक ने खुद को गोली मार ली

Admin Delhi 1
11 Aug 2023 7:19 AM GMT
प्रेमिका के घर पर युवक ने खुद को गोली मार ली
x

उदयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट भी पोस्ट किया, जिसमें मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी कौशल्या और गर्लफ्रेंड को बताया है।

मामला शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लेक गार्डन स्थित हवा मगरी का है। घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है।

हालांकि, नोट में पत्नी द्वारा परेशान करने के ज्यादा आरोप हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक भरत मिश्रा (45) की गर्लफ्रेंड भी घर में मौजूद थी और उसी ने ही घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद गोवर्धन विलास थानाधिकारी अजयसिंह राव मौके पर पहुंचे। मृतक मिश्रा का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पास में रिवाल्वर और मोबाइल पड़ा था। जिन्हें पुलिस ने जब्त किया।

शव को सरकारी एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Next Story