राजस्थान

सदर थाना के सामने वर्कशॉप में महिला का पर्स चुराकर भागा युवक, तीसरी बार चोरी

Admin Delhi 1
3 May 2023 5:15 PM IST
सदर थाना के सामने वर्कशॉप में महिला का पर्स चुराकर भागा युवक, तीसरी बार चोरी
x

श्रीगंगानगर न्यूज: शहर में तीन वारदातें बता रही हैं कि झपटमार और ताले ताेड़ने वाले कितने बेखाैफ हैं। मंगलवार सुबह न्यू क्लाॅथ मार्केट के सामने से एक महिला का दाे अज्ञात युवक पर्स लूटकर भाग गए। दूसरी वारदात करणी मार्ग पर साेमवार दाेपहर में हुई। सूने मकान के ताले ताेड़कर गरीब परिवार के साेने के गहने और नकदी चाेरी कर ली गई।

सदर थाना के सामने ही एक वर्कशाॅप से लगातार तीन बार लाेहा चाेरी हाे गया है। चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जवाहरनगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 वाई माेहनपुरा निवासी महिला लवप्रीतकाैर स्कूटी पर सुखाड़िया सर्किल से शिव चाैक की तरफ जा रही थी।

न्यू क्लाॅथ मार्केट के सामने पीछे से बाइक पर आए दाे अज्ञात युवकाें ने चलती स्कूटी पर महिला के कंधे पर झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और भाग गए। वारदात सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच हुई। पर्स में 10 हजार रुपए, माेबाइल फाेन और पहचान संबंधी सरकारी दस्तावज माैजूद थे।

Next Story