राजस्थान

शहर में कबाड़े की दुकान में अचेत मिला युवक

Admin4
23 Jun 2023 7:12 AM GMT
शहर में कबाड़े की दुकान में अचेत मिला युवक
x
कोटा। शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। युवक अपनी दुकान में अचेत हालत में मिला। सुबह बेटा चाय देने गया तो मामले का पता लगा। युवक की पीठ पर हल्की चोट के निशान थे। बताया जा रहा है एक दिन पहले उसके सीने में दर्द की शिकायत थी। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। मृतक फिरोज (45) सीएडी सर्किल के पास कबाड़ी की दुकान लगाता था। साजीदेहड़ा इलाके में रहता था।
भांजे जाकिर ने बताया कि बुधवार को शाम को फिरोज घर आने के बाद वापस दुकान चला गया और रात को दुकान पर ही सो गया। उसने सीने में दर्द होने की बात बताई थी। रात 2 बजे तक उसने बस्ती वालो से बात की थी। सुबह 7 बजे करीब 10 साल का बड़ा बेटा चाय देने गया। तब देखा कि फिरोज कूलर के पास अचेत पड़ा था। उसकी पीठ पर चोट लगी थी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसे हॉस्पिटल लेकर आए। जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
किशोरपुरा थाना एसआई रामसिंह ने कहा- हो सकता है कि हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो। सिर में किसी भी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं है और उसकी पीठ पर गिरने के कारण चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Next Story