राजस्थान

जोहड़ के पानी में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

Admin4
28 July 2023 8:07 AM GMT
जोहड़ के पानी में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत
x
बीकानेर। बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक का शव बरसाती पानी में एक युवक का शव मिला है। ये शव एक जोहड़ के पास मिला है,जिसकी पिछले दिनों ही सफाई की गई थी और बारिश से ये फिर भर गया था। हादसे के बाद से क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश है। जिस युवक का शव मिला है वो वाल्मिकी बस्ती का रहने वाला विक्की वाल्मिकी है। दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास के वाल्मिकी मोहल्ले का जोहड़ लंबे समय से खाली पड़ा था। इस कच्चे जोहड़ को बहुत में लंबे जद्दोजहद के बाद कच्चा जोहड़ खाली हुआ था। पिछले दिनों इसे साफ किया गया। दो दिन तक चली तेज बारिश से ये जोहड़ फिर से भर गया। माना जा रहा है कि विक्की भी गलती से इस गहरे पानी में चला गया, जिसमें फंसने से उसकी मौत हो गई।
गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक शव तैरता दिखाई दिया था। शव उल्टा तैर रहा था। मुंह पानी के अंदर था। ऐसे में पहचान नहीं हुई। बाद में शव को बाहर निकाला गया। मौके से फोटो लेकर पुलिस और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले तो पता चला कि युवक विक्की वाल्मिकी है। अब उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से विक्की के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Next Story