राजस्थान

जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

Admin4
10 March 2023 1:58 PM GMT
जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत
x
कोटा।कोटा में 7 से ज्यादा जिलों में आज भी अलर्ट, जयपुर में 7 एमएम तक बारिश इटावा थाना क्षेत्र के डुंगरली गांव में गुरुवार सुबह सरसों की फसल को उठाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने के बाद युवक को परिजन इटावा अस्पताल लाए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इटावा पुलिस ने बताया कि युवक यतीश (21) पुत्र रंगलाल बैरवा खेत पर सरसों की फसल उठा रहा था। इस दौरान जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसको लेकर इटावा अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इटावा पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बूरा हाल है।
Next Story