राजस्थान

11वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Admin Delhi 1
7 July 2023 2:59 PM IST
11वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
x

अलवर न्यूज़: भिवाड़ी बायपास पर स्थित एवेलोन रॉयल पार्क सोसायटी में देर रात 11वीं मंजिल से गिरने से एक 29 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ओल्ड राव होटल में एचआर मैनेजर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची भिवाड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराया।

नीमराणा के माजरी गांव का रहने वाला 29 वर्षीय लक्ष्मण यादव पुत्र महिपाल यादव भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ओल्ड राव होटल में गत 6 महीने से एचआर मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ ही बाईपास पर ही स्थित एवलॉन रॉयल पार्क सोसाइटी में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। देर रात अज्ञात कारणों के चलते वह 11 वीं मंजिल से नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना लगते ही भिवाडी़ फुलबाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी जुटाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर भिवाडी़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे। मृतक लक्ष्मण यादव अपने एक दोस्त के साथ सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रहता था।

Next Story