राजस्थान

जयपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Bhumika Sahu
26 July 2022 10:09 AM IST
जयपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
x
युवक की मौत

जयपुर, जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आमेर हाल झोटवाड़ा निवासी एहसान अली (40) पुत्र अब्दुल सत्तार की मौत हो गई। वह स्कूटी से काम की तलाश में रोड नंबर-15 पर विश्वकर्मा आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह घर लौटने के लिए निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से एहसान अली खून से लथपथ हालत में स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अहसान को गंभीर हालत में कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story