राजस्थान

15 फीट ऊंचाई से गिरकर युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
5 July 2023 6:20 PM IST
15 फीट ऊंचाई से गिरकर युवक की हुई मौत
x

कोटा न्यूज़: कोटा ग्रामीण के कैथून थाना इलाके में एक युवक की फैक्ट्री में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। युवक ताथेड का रहने वाला था जो एक एडिबल फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने बताया कि ताथेड़ का रहने वाला राकेश महेश एडिबल फैक्ट्री में पुताई का काम करने के लिए जा रहा था। दो दिन पहले वह फैक्ट्री में काम कर रहा था।

इस दौरान उसका पैर फिसला और वह पंद्रह फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरा। जिससे उसके सिर और हाथ-पैरों में चोटें आई थी।

अन्य मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया। कोटा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। दो दिन इलाज के बाद सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया है।

Next Story