राजस्थान

जयपुर में सोते समय युवक की कुचलकर हत्या

Admin Delhi 1
5 Aug 2023 5:00 PM IST
जयपुर में सोते समय युवक की कुचलकर हत्या
x

जयपुर: जयपुर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिली। छत पर लाश पड़ी देख इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। सीनियर पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बताया- थाना इलाके के बाबा नाहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले (45) हरि प्रसाद का लहूलुहान शव मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मौके पर हरिप्रसाद का सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला। इस पर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए। मृतक हरि प्रसाद मूल रूप से यूपी का रहने वाला हैं। यहां पर पीओपी का काम किया करता था। खोह नागारिया इलाके के जिस घर में रहता था उसी की छत पर हरि प्रसाद का शव मिला। यहां अन्य मजदूर भी रहते हैं।

Next Story