राजस्थान
अलवर के दयानंद नगर में युवक ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
Tara Tandi
11 April 2024 12:55 PM IST

x
अलवर : अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट रोड स्थित दयानंद नगर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। कलह के चलते पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी। उसने पति और परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी करा रखा था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार दयानंद नगर निवासी 25 वर्षीय मोहित चतुर्वेदी पुत्र हरिओम चतुर्वेदी का सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके पांच साल की बेटी है। घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी दो वर्ष से पीहर में थी। बेटी भी मां के साथ है। पत्नी पति और परिवार पर दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ था।
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि मोहित बेटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले ससुराल भी गया था। वहां से ससुर ने धक्के देकर निकाल दिया था। मानसिक रूप से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। उसने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था।
Tagsअलवर दयानंद नगरयुवक फंदा लगाकरआत्महत्याAlwar Dayanand Nagaryouth committed suicide by hanging himselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





