राजस्थान

युवकों पर लोहे की सरियों से हमला किया

Admin Delhi 1
11 March 2023 1:45 PM GMT
युवकों पर लोहे की सरियों से हमला किया
x

बीकानेर न्यूज: बीकानेर के जयमलसर गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए. इस दौरान एक पक्ष ने युवकों पर हमला कर दिया। पहले लोहे की सरियों से हमला किया और बाद में पिकअप गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की। ऐसा आरोप लगाते हुए अब श्रीकोलायत थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। उधर, दो युवकों को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रीकोलायत में काम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चूरू के कुछ युवा यह काम करना चाहते थे तो जैमलसर के स्थानीय लोग भी यही करना चाहते थे. इसी विवाद के बीच जैमसर गांव में एक युवक पर हमला कर दिया गया. इससे लक्ष्मण सिंह भाटी पुत्र नरपत सिंह उम्र 35 वर्ष व कुलदीप सिंह पुत्र पूनम सिंह उम्र 33 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जयमलसर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। आरोप है कि यह हमला चूरू के चार-पांच युवकों ने किया है। सिर और सीने पर लोहे की सरियों से हमला किया गया, जिससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। समय रहते ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर दोनों की जान बचा ली गई है।

Next Story