राजस्थान

चाकू व पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Admin Delhi 1
7 July 2023 1:00 PM GMT
चाकू व पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: युवक को चाकू और दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर 11 कारतूस बरामद किए गए है। युवक अफीम बेचने निकला था। अफीम बेचने से मिले 80 हजार रुपए भी बरामद हुए थे। पुलिस उससे अफीम के मुख्य सप्लायर के बारे में पता कर रही है। हथियार कहां से लाया, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर की डाल कॉलोनी में हुई।

जवाहर नगर एसएचओ आईपीएस रमेश को गुरुवार को डाल कॉलोनी में नशा बिकने की जानकारी मिली थी। इस पर यहां नाका लगाया गया। यहां एकता कॉलोनी निवासी रिसालसिंह पुत्र रुद्रसिंह नजर आया। पुलिस को देखकर वह बचकर निकलने लगा। शक होने पर उससे पूछताछ कर तलाशी ली गई। इस पर उसके पास एक धारदार चाकू, दो अवैध 315 बोर पिस्तौल, ग्यारह कारतूस, 140 ग्राम अफीम बरामद हुआ।

उसके पास बिक्री राशि के अस्सी हजार रुपए भी मिले। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां उससे अफीम के मुख्य सप्लायर और हथियार लाने के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story