राजस्थान

12 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Rani Sahu
21 Feb 2023 4:28 PM IST
12 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
x
अजमेर। राजस्थान मेें अजमेर जिले (Ajmer district) की रूपनगढ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके वाहन को जभी जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी जयसुल्तान सिंह (Jaisultan Singh) ने आज बताया कि थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने के आरोपी सोजीराम गुर्जर (45) निवासी रूपनगढ को 12 किलो 900ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजा परिवहन (Bolero vehicle) में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम(Narcotics Act) में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
Next Story