राजस्थान

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Admin Delhi 1
22 Sept 2023 2:30 PM IST
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
x

अजमेर: केकड़ी सिटी थाना इलाके के पुराने कोटा मार्ग पर सिंधी गोदाम के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कालेड़ा कृष्ण गोपाल निवासी रमेश मेघवंशी (40) पुत्र उगमाराम मेघवंशी बुधवार रात को 10 बजे के लगभग केकड़ी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान पुराने कोटा रोड पर सिंधी गोदाम के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर घायल हो गया।

राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को केकड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के लिए रेफर कर दिया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल से भी हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर को युवक ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Next Story