राजस्थान

भाई की बर्थडे पार्टी में आया युवक छत से गिरा, गंभीर घायल

Admin4
23 Jun 2023 7:13 AM GMT
भाई की बर्थडे पार्टी में आया युवक छत से गिरा, गंभीर घायल
x
कोटा। के नयापुरा इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके सिर और हाथ पैरों में चोट आई है। जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक सोनू मांगरोल बारां का रहने वाला है। जो बुधवार को अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने कोटा आया था। बुधवार रात को उसके भाई के बर्थडे पर मकान में ही पार्टी थी। जहां उसने शराब भी पी। इस दौरान वह छत पर गया जहां शराब के नशे में वह छत से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।
उसके गिरने की जानकारी मिलते ही साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट होने के चलते उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। फिलहाल युवक ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नही है। लेकिन लोगों ने बताया कि वह शराब के नशे में छत से गिरा है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। युवक बारां में ही रहकर खेती और मजदूरी का काम करता है।
Next Story