
x
श्रीगंगानगर। जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को पति-पत्नी को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी एक साथ घूमकर स्मैक बेचते थे। पुलिस को इन पर शक हुआ और रोककर पूछताछ की तो इनके पास 56.86 ग्राम स्मैक मिली। इनके कब्जे से स्मैक बिक्री के सात लाख 95 हजार रुपए और गहने भी मिले हैं।
पुलिस को जैतसर के सरदारगढ़ इलाके में स्मैक बिक्री होने की जानकारी मिली थी। इस पर सरदारगढ़ में स्मैक बिक्री में लिप्त रहे लोगों पर नजर रखी गई। जैतसर थाना और डीएसटी की इस कार्रवाई में पुलिस ने सरदारगढ़ के शेबत अली उर्फ काकू पुत्र खुदाबक्श और उसकी पत्नी हिना को गिरफ्तार किया। दोनों स्मैक बिक्री के लिए निकले हुए थे। इनके पास 56.86 ग्राम स्मैक मिली। बिक्री के सात लाख 95 हजार रुपए और कुछ गहने भी मिले। दोनों से सख्ती से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। मामले की जांच सूरतगढ़ के सदर थाने के एसएचओ सुभाषचंद को दी गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story