राजस्थान

करंट लगने से झुलसा युवक

Admin4
25 May 2023 7:03 AM GMT
करंट लगने से झुलसा युवक
x
कोटा। कोटा के तलवंडी इलाके में एक मकान में बिजली का काम कर रहा युवक अचानक करंट लगने से झुलस गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले के अनुसार सकतपुरा का रहने वाला सुरेंद्र कुमार लाइट का काम करता है। तलवंडी बी सेक्टर में एक मकान में लाइट का काम कर रहा था। जिस समय वह काम कर रहा था। उस दौरान इलाके की लाइट बंद थी। वह केबल काट कर जोड़ रहा था, इसी दौरान अचानक लाइट आ गई। बिना किसी सिक्योरिटी के वह काम कर रहा था ऐसे में अचानक लाइट आ जाने की वजह से उसे करंट का झटका लगा। बेहोश हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। करंट लगने से उसके हाथ झुलसे हैं। सुरेंद्र के अनुसार लाइट गई हुई थी। इसलिए उसने ध्यान नहीं दिया। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ही केबल जोड़ने का काम कर रहा था। अचानक लाइट आ गई। उस दौरान वह केबल जोड़ रहा था, ऐसे में उसे करंट लगा।
Next Story