राजस्थान

महिला से युवक ने की छेड़छाड़

Admin4
25 March 2023 2:37 PM GMT
महिला से युवक ने की छेड़छाड़
x
भरतपुर। भरतपुर की एक महिला आर्टिस्ट ने पर्यटन विभाग के क्लर्क के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला मथुरा गेट थाने में दर्ज करवाया है। महिला पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां करती है। महिला का आरोप है कि क्लर्क महिला से कहता है कि अगर उसे काम चाहिए तो उसे इज्जत और रुपया दोनों देना होगा। महिला ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि वह पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेती है और परफॉर्मेंस देती है। उसे कई दिनों से विशाल माथुर परेशान कर रहा है। तीन अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर एक कार्यक्रम का लेटर लेने के लिए गई थी। क्लर्क विशाल माथुर ने लेटर तो नहीं दिया बल्कि उसका जबरन हाथ पकड़कर उसे कुर्सी पर बैठा लिया। इससे उसके हाथ में चोट आई। महिला बदनामी की वजह से चुप रही और किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उस दिन के बाद से विशाल माथुर ने महिला को कोई काम नहीं दिया।
जब भी महिला काम मांगने जाती तो विशाल माथुर महिला से गंदी-गंदी डिमांड करता। गत 14 मार्च को सारस चौराहे स्थित टूरिज्म ऑफिस पर संजय जौहरी टूरिज्म डायरेक्टर से काम मांगने के लिए गई। तब संजय जौहरी ने महिला को कहा कि काम विशाल देखता है और काम के लिए विशाल से बात करनी होगी। जिसके बाद महिला विशाल माथुर के पास पहुंची। यहां उसके साथ अभद्रता की।
Next Story