राजस्थान

युवक ने कमरे में लगाई फांसी

Admin4
24 Aug 2023 9:30 AM GMT
युवक ने कमरे में लगाई फांसी
x
कोटा। कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक ने तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। उसने कमरे में ही फांसी लगाई। करीब 2 घंटे बाद जब उसकी मम्मी चाय देने कमरे में पहुंची। युवक ने गेट नहीं खोले। शक होने पर परिजनों ने गेट तोड़ा। सामने युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों से नीचे उतारकर निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आयुष माहेश्वरी (26) महावीर नगर विस्तार योजना में रहता था। और केक बनाने का काम करता था। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा। सुसाइड के बारें में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।
महावीर नगर थाना सब इंस्पेक्टर (प्रोबेशनर) लोकेश मीणा ने बताया कि घटना मगंलवार दोपहर की है। युवक मकान के नीचे वाले पोर्शन में अपने कमरे था। परिवार के सदस्य ऊपर वाले पोर्शन में थे। करीब 4 बजे मां ने चाय के लिए आयुष के फोन लगाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। थोड़ी देर बाद नीचे आकर देखा तो कमरे के दोनों गेट अंदर से लगे थे। आवाज देने पर भी आयुष ने कोई रिप्लाई नहीं दिया। परिजनों ने किराएदार के पोर्शन में जाकर गेट तोड़ा तो आयुष फांसी पर लटका हुआ था। उसने चुन्नी से कड़े पर फंदा लगा रखा था।
परिजन उसे उतारकर निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित किया। परिजन उसके शव को घर लेकर आ गए। और दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। पड़ोसी की सूचना पर मौके जाकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नए हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। शाम होने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कमरे से आयुष का मोबाइल जब्त किया है। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल सुसाइड के काऱण भी सामने नहीं आए।आयुष के पिता बिजनेस करते है। बड़ा भाई भी पिता के साथ काम करता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी। आयुष की शादी नहीं हुई थी। आयुष गुमसुम रहता था। शराब भी पीता बताया। मरने के बाद परिजनों ने आयुष की आँखे डोनेट करवाई।
Next Story