
x
कोटा। कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में अलग अलग इलाकों में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। दूसरे युवक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। युवक के सुसाइड करने के कारण सामने नहीं आए है। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पहला मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा स्थित कोरल पार्क का है। दोपहर में हॉस्टल में काम करते समय तार टूटने से युवक करंट की चपेट में आ गया। उस तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक रामदेव (22) प्रेम नगर थर्ड का निवासी था। जो मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।
दूसरा मामला प्रताप नगर इलाके में एनक्लेव का है। यहां एक युवक ने कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। युवक महेंद्र (26) प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। वो नाइट ड्यूटी देकर लौटा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी व भाई घर पर मौजूद थे। महेंद्र दो दिन से ही हॉस्पिटल में काम पर जाने लगा था। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। बोरखेड़ा थाना सीआई बाबूलाल ने बताया कि युवक हॉस्टल में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था,तार टूटने से करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने शिकायत नहीं दी। पोस्टमार्टम से भी इनकार कर दिया। युवक द्वारा सुसाइड करने के कारण सामने नहीं आए। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story