राजस्थान

कलर करते समय करंट से झुलसा युवक

Admin4
7 April 2023 8:00 AM GMT
कलर करते समय करंट से झुलसा युवक
x
चूरू। चूरू दोस्त के घर पर कलर करवाने गया युवक काम करते समय करंट से गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे डीबीएच में भर्ती करवाया है। अस्पताल चाैकी के अंकित शर्मा ने बताया कि राजगढ़ के कानावासी निवासी अनिल कुमार (18) अपने दोस्त के घर पर कलर करवाने गया हुआ था। मंगलवार देर शाम दीवार पर कलर करते समय अचानक करंट आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। सिर में गंभीर चोट आई है। लोगों ने उसे पहले राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत ज्यादा बिगड़ गई। फिलहाल युवक डीबी अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है।
Next Story