
x
कोटा। कोटा पेशंट को देखने बारां गया फिजियोथैरेपिस्ट वापस कोटा लौटते समय रास्ते में अचेत हालत में मिला। जिसे एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हुए अज्ञात जहर खिलाने का आरोप लगाया है। और पुलिस में शिकायत दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। जुगल किशोर (39) छावनी रामचंद्रपुरा का रहने वाला था। और 6 बहनों में इकलौता भाई था। उसके एक बच्चा भी है।
जीजा चेतन चंदोलिया ने बताया कि जुगल किशोर फिजियोथैरेपिस्ट थे। वो लोगों के घर जाकर थैरपी करते थे। रविवार को सुबह 10 बजे करीब अपनी बाइक लेकर बारां में पेशेंट को देखने गए थे। शाम को वापस लौटते समय सिमलिया के आसपास संदिग्ध हालत में पड़े मिले। जिन्हें 108 एम्बुलेंस कोटा लेकर आई। कोटा हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर चेक किया तो कीटनाशक से तबियत बिगड़ना बताया।जुगल का सबसे बढ़िया व्यवहार था। उनके कपड़ो से ऐसा लग रहा है कि उसने साथ किसी ने जबरदस्ती की। ओर कीटनाशक पिलाया। सिमलिया थाना के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया रविवार देर शाम NH 27 पर सिमलिया थाना क्षेत्र के पंचमुखी ढाबे के पास जुगल अचेत हालात में मिला था। जिसे एंबुलेंस से कोटा लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। परिजनों ने अज्ञात पदार्थ खाने,किसी के द्वारा खिलाने की संभावना जताई है। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत पता चल सकेगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story