राजस्थान

मृत मिला युवक, गले पर ब्लेड से कट

Admin4
7 Aug 2023 10:15 AM
मृत मिला युवक, गले पर ब्लेड से कट
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से सटे गांव छह ए में रविवार को एक युवक घर में मृत मिला। युवक मेहनत मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर तक वह अपने ताऊ के पास बैठा था इसके कुछ देर बाद ही उसका शव घर में पड़ा मिला। मृतक के घर के बाहर मौजूद लोग और पुलिस। पुलिस शुरुआती जांच और मृतक के भाई की दी रिपोर्ट के आधार पर इसे सुसाइड मान रही है। हालांकि मौके पर एफएसएल टीम से जांच भी करवाई गई है। वह नशे का आदी था ऐसे में आशंका है कि युवक ने नशे की हालत में खुद ही गले पर ब्लेड से कट लगा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक हरमीत सिंह (32) पुत्र गुरजंट सिंह रविवार को दोपहर कुछ देर तक वह अपने घर के पास ही स्थित अपने ताऊ के घर बैठा रहा। बाद में वह अपने घर गया। हादसे के समय वह घर पर अकेला था। कुछ समय बाद परिवार के लोगों ने संभाला तो वह मृत पड़ा था। उसके गले की नस पर ब्लेड से कट का निशान था। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। मृतक के भाई गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की उसका भाई हरमीत नशे का आदी था। उसने आशंका जताई कि संभवत:हरमीत ने नशे की हालत में अपने गले की नस को ब्लेड से काट लिया इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। एसएचओ बलवंत राम ने बताया की शुरुआती तौर पर युवक के खुद ही गले की नस काट लेने की आशंका है। इसके बावजूद मौके पर एफएसएल टीम भिजवाई गई है। यह टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
Next Story