राजस्थान

कोटा में मोबाइल गेम खेलते हुए छत से गिरा युवक

Shreya
24 July 2023 8:26 AM GMT
कोटा में मोबाइल गेम खेलते हुए छत से गिरा युवक
x

कोटा: कोटा के जवाहर नगर इलाके में एक युवक मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान अन बैलेंस हो गया और छत से नीचे जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है, जिसे एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मामले के अनुसार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला अमन कोटा में पिछले 5-6 महीने से रह रहा है और एक होटल में बर्तन धोने का काम करता है। वह तलवंडी इलाके में किराए से कमरा लेकर रहता था। साथ में और भी लोग रह रहे हैं। शनिवार देर रात को वह मकान की दो मंजिला छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। छत की दीवार पर बैठकर वह फ्री फायर खेल रहा था। रात करीब एक बजे वह अन बैलेंस होकर नीचे जा गिरा।

डेढ़ बजे तक भी वह कमरे में नही आया तो साथी युवकों ने ऊपर जाकर देखा तो वह नही मिला। छत से नीचे देखा तो वह बेहोश पड़ा था। जिसके बाद उसे तुंरत साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

30 लाख से बन रही नई सड़क

कस्बे के प्रमुख मार्ग पर वार्ड नंबर 12 में 30 लाख की लागत से नई सड़क बनाई जा रही है। इससे कस्बे के 15 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी। कस्बे को बाइपास से जोड़ने वाली राह आसान होगी। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में होते हुए कब्रिस्तान, मुक्तिधाम व हाट चौक से सीधे मोड़क बाइपास पर मिलने वाली व्यस्ततम सड़क लंबे समय से बदहाल थी। कस्बे की प्रमुख सड़क होने से इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। हमेशा लोग परेशान होते थे। इस पर ग्राम पंचायत की ओर से इस स्थान पर 700 मीटर सीसी रोड बनाने के प्रस्ताव भेजे गए थे। इसके लिए 30 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इस पर ग्राम पंचायत ने गत दिनों से नई सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। सरपंच प्रीति कुमारी ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए यहां पर नए सीसी रोड का काम करवाया जा रहा है। शीघ्र इसे पूरा कर लिया जाएगा। वार्ड पंच अशरफ अली ने बताया कि इस सड़क पर सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय आती है। जब किसी की अर्थी या जनाजा ले जाया जाता है तो गड्‌ढों में भरे पानी में होकर गुजरना पड़ता है।

Next Story