राजस्थान

गली की कुतिया के साथ युवक ने किया कुकृत्य, गिरफ्तार

HARRY
19 July 2022 2:19 PM GMT
गली की कुतिया के साथ युवक ने किया कुकृत्य, गिरफ्तार
x

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में एक युवक को गली की कुतिया के साथ कुकृत्य करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 377 व 511 में मामला दर्ज किया है। युवक शादीशुदा है, लेकिन इन दिनों अकेला ही रहता है।

घंटाघर थाना क्षेत्र में रावजी का हाटा निवासी लच्छीराम नायक को लोगोें ने गली की एक कुतिया को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा। आसपास रहने वाले युवकों को शक होने पर वे आरोपी लच्छीराम नायक के घर पहुंच गए। लोगों ने जबरन दरवाजा खुलवाया तो वो नग्न अवस्था में था। दरवाजा खुलते ही कुतिया भी वहां से भाग गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाने के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य के लिए धारा 377 व 511 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शादीशुद है और दो बच्चे हैं। मूलत: जोधपुर का रहने वाला है। इन दिनों वो यहां अकेेला ही रह रहा है।
Next Story