राजस्थान

विदेश भेजने के नाम पर युवक से दो लाख 56 हजार की ठगी

Admin4
2 Sep 2023 10:20 AM GMT
विदेश भेजने के नाम पर युवक से दो लाख 56 हजार की ठगी
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान की एक युवती से विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 56 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी का एच ब्लॉक में इंस्टीट्यूट है। इसके जरिए वह स्टूडेंट्स को विदेश भिजवाता है। युवती को इस इंस्टीट्यूट के बारे में पता लगने पर उसने वहां संपर्क किया। आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक ने उससे रुपए तो ले लिए लेकिन रुपए लेने के ढाई साल बीत जाने के बाद भी न तो युवती को विदेश भिजवाया और न ही उसके रुपए लौटाए। इस पर उसने कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती संजू ने बताया कि वह लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
उसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा थी। वर्ष 2021 की 11 फरवरी को उसने श्रीगंगानगर के एच ब्लॉक में इमिग्रेशन के काम से जुड़े एक इंस्टीट्यूट पर संपर्क किया। इंस्टीट्यूृट पर उसकी मुलाकात अरुण कंबोज से हुई। कंबोज ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का विश्वास दिलाया। उसने कहा कि फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए उसे कुछ रुपए जमा करवाने होंगे। आरोपी के कहे अनुसार उसने उसे दो लाख 56 हजार रुपए जमा करवा दिए। रुपए जमा करवाने के बाद कई दिन तक उसके पास कोई फोन कॉल नहीं आया। इस पर उसे चिंता हुई। उसने इस बारे में जानकारी चाही तो जल्द वीजा लगने की बात कही गई। घटना के करीब ढाई साल बाद तक भी जब आरोपी ने उसके वीजा लगने को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही रुपए लौटाए तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई महेंद्र को दी गई है।
Next Story