राजस्थान

खाना बनाते समय युवक आग की चपेट में आने से हाथ पैर पीठ व चेहरा जला

Admin4
14 April 2023 7:59 AM GMT
खाना बनाते समय युवक आग की चपेट में आने से हाथ पैर पीठ व चेहरा जला
x
कोटा। कोटा हॉस्टल की मेस में खाना बनाते समय आग लगने से एक युवक झुलस गया। गंभीर झुलसी हालत में उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लाया गया। 6 दिन बाद युवक की मौत हो गई। युवक पिछले 1 साल से हॉस्टल की मेस में काम करता था। बताया जा रहा है सिलेंडर की गैस लीकेज होने से अचानक आग की चपेट में आ गया। युवक आकाश बैरवा (17) बूंदी जिले के हिंडोली कस्बे के अजेता गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके की है।
मामा रघुवीर ने बताया- घटना 5 अप्रैल दोपहर 3-4 बजे के आसपास की है। आकाश हॉस्टल की मेस में खाना बना रहा था। उसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया,और आग लग गई। घटना के दौरान एक दो लोग मौजूद थे। इनके मामूली चोट आई। आकाश का हाथ, पैर, पीठ व चेहरा समेत पूरा शरीर जल गया। उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने उसकी कंडीशन देखकर ही जवाब दे दिया था। 11 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आकाश अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आकाश नौकरी करके घर का खर्च चलाता था। बोरखेड़ा थाना एएसआई प्रेम सिंह ने बताया- कोरल पार्क इलाके में आकाश एक हॉस्टल की मेस में काम करता था। अचानक गैस भभक गई और वो झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
Next Story