राजस्थान

युवक ने खुद पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Admin4
30 Sep 2023 11:23 AM GMT
युवक ने खुद पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
x
कोटा। कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में एक युवक ने खुद को चाकू मार लिया। रिश्तेदारों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है। घायल हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेलवे कॉलोनी तुलापुरा निवासी अजय(38) ने खुद को चाकू मार लिया। वह मजदूरी का काम करता है। अजय के चाचा के लड़के किशन ने बताया कि उनका भाई गौतम अजय से मिलने शुक्रवार शाम को उसके घर गया था तो वहां पर अजय घायल पड़ा था। उसके पेट पर घाव था।
उसके हाथ में चाकू था। यह देख उसने रिश्तेदारों को कॉल किया और अजय को लेकर अस्पताल पहुंचे। किशन के अनुसार अजय अकेला रह रहा था। उसकी शादी हो चुकी लेकिन पत्नी भी अलग रहती है। एक भाई है वह भी दूसरी जगह रहता है। पांच साल से उसकी पत्नी अलग रह रही है। तब से ही वह अकेला रह रहा था। अजय शराब पीने का आदी है। काफी समय से मानसिक रूप से भी स्थिर नही है। तनाव में रहता है और रोज शराब पीता है। शुक्रवार को भी शराब पीने के बाद ही उसने खुद को चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
Next Story