राजस्थान
Sri Ganganagar में कोर्ट और जेल परिसर में मनाया गया योग दिवस
Tara Tandi
21 Jun 2025 7:04 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगागनर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एंव सेशन न्यायाधीश श्री संजीव मागो, श्रीगंगानगर के निर्देशन में शनिवार को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर केन्द्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में सुबह समय 6.15 बजे से 7.15 बजे तक व जिला न्यायालय परिसर में सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे संयुक्त योगा अभ्यास किया गया।
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के द्वारा “ योग से न्याय तक 2025” विषय पर आधारित विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश प्रदान किये गये। उक्त योग सत्र के दौरान केन्द्रीय कारागृह, श्रीगंगानगर में उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जेल प्रहरी, सुरक्षा कर्मियों व बंदीजनों के द्वारा योगा अभ्यास किया गया। जिसमें सुक्ष्म योग क्रियायें, सुर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग आसन्न, प्राणायाम, मुद्रायें, षटकर्म क्रिया व ध्यान आदि किया गया।
जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर की ओर से योग शिविर के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। प्राधिकरण की ओर से योग प्रशिक्षक श्री अर्जुन स्वामी द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री रोहताश यादव, चीफ एलएडीसी, श्री अमन चलाना व श्री तुषार गुप्ता सहायक एलएडीसी के द्वारा किया गया। जिसमें योग से न्याय तक 2025 विषय पर माननीय नालसा व रालसा द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित बंदीजन को प्रदान की गई।
इसी क्रम में जिला न्यायालय परिसर श्रीगंगानगर में भी हार्ट फुलनेस मेडिटेशन संस्थान द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण को योग तथा ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सं. 01. श्री मदन गोपाल आर्या, विशिष्ट न्यायाधीश, एनडीपीएस प्रकरण श्री अजय कुमार भोजक, विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो सं. 01 श्री योगेश जोशी एवं एडीजे सं. 02 श्री कमल लोहिया, उपस्थित रहे। (
TagsSri Ganganagar कोर्टजेल परिसरमनाया गया योग दिवसSri Ganganagar CourtJail premisesYoga Day celebratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





