राजस्थान

भरतपुर में 16 जुलाई तक येलो अलर्ट किया जारी

Admin4
12 July 2023 8:18 AM GMT
भरतपुर में 16 जुलाई तक येलो अलर्ट किया जारी
x
भरतपुर। भरतपुर दो दिन तक बरसात के बाद मंगलवार को तीसरे दिन सुबह बूंदा-बांदी हुई। दिन में मौसम खुल गया और धूप भी खिली साथ ही तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 32.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया, इसके मुताबिक 13 जुलाई से फिर भारी बरसात की संभावना है। मंगलवार को बरसात नहीं होने से जहां गर्मी रही, वहीं उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बादल फिर छा गए और रात ठंडी रही। सरसों अनुसंधान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 29.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा, जबकि गत दिवस 26.5 डिग्री रहा। इस दिन 14 एमएम बरसात दर्ज की गई तथा हवा की गति 2 किमी प्रतिघंटा रही। रारह. शाम के समय आकाश में छाई लालिमा।
Next Story