
x
Ranchi रांची : झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने रांची सहित नौ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है.
कौन-कौन से जिले होंगे प्रभावित
मौसम विभाग ने जिन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें रांची, गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा शामिल हैं. लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधान और सतर्क रहें. वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
TagsRanchi सहित 9 जिलोंबारिश येलो अलर्ट9 districts including Ranchirain yellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





