राजस्थान

मत्स्य विश्वविद्यालय हल्दीना परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया गया

Admin Delhi 1
25 Sept 2023 4:30 PM IST
मत्स्य विश्वविद्यालय हल्दीना परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया गया
x

अलवर: मत्स्य यूनिवर्सिटी परिसर हल्दीना में विश्व शांति दिवस गुरुवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शीलसिंधु पांडेय, विशिष्ट अतिथि योगेश सिंह डागुर, परीक्षा नियंत्रक लखन सिंह यादव रहे। कुलपति ने विश्व शांति एवं सद्भावना के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर ओमप्रकाश अलवरिया, अंजू सवारियां, अंकित मीना, धर्मराज मीना, भावना बसवाल, मीनाक्षी, कर्मपाल चौधरी, प्रियंका, योगिता पंवार, मोनिका, सुमन व अनिता मीना आदि विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए। डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Story