राजस्थान

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कार्यशाला हुई संपन्न

Tara Tandi
23 Feb 2024 2:28 PM GMT
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कार्यशाला हुई संपन्न
x
बून्दी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश Aureliano Fernandes Vs. State of Goa and Ors. In Civil Appeal No. 2482/2014 दिनांक 12.05.2023 के निर्देशानुसार महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के संबंध में २ाुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता द्वारा कार्यशाला का आयोजन इमेनुअल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बूंदी में किया गया।
कार्यशाला में इमानुएल स्कूल के समस्त महिला कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सचिव द्वारा समस्त महिलाओं को रालसा द्वारा संचालित पॉश एक्ट मॉड्यूल के अनुसार यौन शोषण के निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष के संबंध में जानकारी दी गई।
-----
Next Story