राजस्थान

कार्यकर्ता योजना लाभार्थियों से घर जाकर करेंगे संपर्क

Admindelhi1
26 Feb 2024 7:56 AM GMT
कार्यकर्ता योजना लाभार्थियों से घर जाकर करेंगे संपर्क
x
इटावा शहर और खातोली मंडल

कोटा: इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा शहर और खातोली मंडल के कार्यकर्ताओं की लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता पीपल्दा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रहे प्रेमचन्द गोचर की ओर से की गई।

इस दौरान मुख्य वक्ता भाजपा नेता प्रेमचंद गोचर ने लाभार्थी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुंचाना है। संपर्क के दौरान फोटो खींचकर नमो एवं सरल एप पर भेजना है और सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति को भी दोनों ऐप से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा से जोड़ने के लिए लाभार्थियों को 9638002024 नंबर पर मिस कॉल करवाना है।

जिला उपाध्यक्ष सीताराम मीणा, इटावा शहर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, खातोली मंडल अध्यक्ष मंगलचंद नागर, अभियान की इटावा मंडल सह संयोजक पार्षद गायत्री सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पार्षद रूपकंवर गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष क्षमा चौहान, मण्डल महामंत्री उमाशंकर बैरवा, खातोली उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, भोजराज सिंह हाड़ा, देवकीनंदन परिहार, विजेंद्र गोतम, टीकम गुर्जर, रामजी गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र वितरण किया गया, इसको कार्यकर्ता घर-घर जाकर वितरण करेंगे।

Next Story