राजस्थान

स्वावलंबी भारत अभियान की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन, जोधपुर में जुटे कार्यकर्ता

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:03 PM IST
स्वावलंबी भारत अभियान की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन, जोधपुर में जुटे कार्यकर्ता
x
भाषा से लेकर खानपान तक दिखे स्वदेशी की झलक, कश्मीरी लाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

जोधपुर: स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शनिवार को समापन हुआ। समापन सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी को केवल विचार नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी की भावना भाषा, पहनावे, खानपान, पर्यटन और भवन निर्माण सहित जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देनी चाहिए। आमजन तक इस विचार को पहुंचाने के लिए सबसे पहले स्वयं इसे व्यवहार में अपनाना जरूरी है।

कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चावला ने स्वदेशी शोध संस्थान, भारत ग्लोबल इंडस्ट्रियल फोरम, स्वदेशी मेला और भारतीय व्यापारी मंच सहित विभिन्न प्रकल्पों की आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

समापन समारोह में जोधपुर के महापौर प्रसनचंद मेहता सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी, उद्यमी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Next Story