राजस्थान

तनाव के के चलते मजदूर ने लगाई फांसी

Admin4
10 March 2023 7:19 AM GMT
तनाव के के चलते मजदूर ने लगाई फांसी
x
कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने पारिवारिक तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। मृतक बृजेश (26) मूलरूप से शिवपुरी एमपी का रहने वाला था। कोटा में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में पत्नी से आपसी कहासुनी के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया। बृजेश ईंट मंडी जैन फ्लाई एश पर पिछले 1 साल से काम करता था। उसके एक छोटी बच्ची है। होली के त्योहार पर दो दिन की छुट्टी थी। पिता विशाल ने बताया- बृजेश शराब का आदि था। झगड़े जैसी कोई बात नहीं। अभी 8 दिन पहले ही वो गांव से गांव से कोटा लौटा था। कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगासहाय ने बताया- युवक परिवार सहित रहता था। शुरुआती जांच में पारिवारिक टेंशन की बात सामने आई है। वो नशे का आदि था। पति पत्नी के बीच झगड़े की बात अभी सामने नहीं आई। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
Next Story