राजस्थान

होर्डिंग लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत

Admin4
24 Jun 2023 8:25 AM GMT
होर्डिंग लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौत
x
भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में सड़क पर होर्डिंग लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आरबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना MSJ कॉलेज के पास की है। नोह गांव का रहने वाला हेमंत होर्डिंग लगाने का काम करता था। वह देर रात को सड़क पर लगे पोल पर होर्डिंग लगा रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह सड़क पर आकर गिरा। हेमंत के साथ उसके साथी भी मौजूद थे।
हेमंत के परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन। वह उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके साथियों ने हेमंत के परिजनों को घटना की सूचना दी, रात ज्यादा होने के कारण उसके शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। सुबह हेमंत के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, और शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story