
x
बड़ी खबर
कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक मजदूर को करंट लग गया. साथी मजदूर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विष्णु (23) जिला राजगढ़ मप्र के नारायणगंज खिलचीपुर का रहने वाला था। विष्णु भी ठेकेदारी का काम करता था। और साइट पर ही सो जाते थे। पुलिस ने शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विष्णु के दूर के रिश्तेदार साले श्रीलाल ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। देवली अरब रोड 120 फीट के पास जयश्री विहार में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। वहां विष्णु समेत 10 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। विष्णु मशीन से गिट्टी सीमेंट को समतल कर रहे थे। मशीन जनरेटर से जुड़ी थी। मशीन चलाते समय अचानक उसे करंट लग गया। और वह गिर पड़ा। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। जब तक उसके दिल की धड़कन चालू थी। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
श्रीलाल ने बताया कि विष्णु दो भाइयों में छोटा था। दिवाली से पहले कोटा मजदूरी करने आया था। वह छोटे-छोटे ठेके लेता था। उसके साथ मजदूर भी काम करता था। उसने पेटी पर काम लिया था। एमबीएस अस्पताल में चौकी प्रभारी एसआई नवल किशोर ने बताया कि मशीन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया, जिसे साथी मजदूरों ने इलाज के लिए अस्पताल लाया. वह अब नहीं रहा। इसकी सूचना बोरखेड़ा थाने को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Rounak Dey
Next Story