राजस्थान

परोपकार और निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही धर्म है: उत्तम महाराज

Admin Delhi 1
24 April 2023 7:15 AM GMT
परोपकार और निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही धर्म है: उत्तम महाराज
x

कोटा न्यूज: भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण पूर्व प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम रविवार को दाधीच गार्डन में हुआ। इस दाैरान महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि कोई पद, पैसा, प्रतिष्ठा से परेशान होता है तो कोई स्वभाव से। हमें अपने कर्मों को श्रेष्ठ रखना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि विचार, परोपकार एवं निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही धर्म है।

राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने कहा कि यदि सभी मिलकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे तो बड़ा लक्ष्य भी आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने कहा कि भारत विकास परिषद के काम को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इस समय नई 7 शाखाएं खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कोटा महानगर में 5 नई शाखाएं खोलने जा रहे हैं 30 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रांत में शाखाओं की संख्या 40 है जिसे 50 किया जाएगा। 3000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पदस्थापना अधिकारी कमल सुरेखा रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने शपथ के साथ निस्वार्थ कार्य करने का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सचिव चंद्रप्रकाश नागर, कोषाध्यक्ष एचपी गर्ग मौजूद रहे।

Next Story