राजस्थान

महिला दिवस पर जुटीं अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाएं

Admindelhi1
8 March 2024 9:14 AM GMT
महिला दिवस पर जुटीं अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाएं
x
विभिन्न समुदायों की सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में द सोशल लिस्ट की ओर से आईटीसी राजपूताना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समुदायों की सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शिष्टाचार प्रशिक्षक और व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ सीमा पुरी की अध्यक्षता में हुआ। इन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ ही सॉफ्ट स्किल्स और आंतरिक मान्यता जैसे विषयों पर अपने विचार रखकर महिलाओं को मोटिवेट किया।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियो के प्रयासों और व्यवसायों के प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाए गए। जिससे वहां उपस्थित लोग उनके व्यवसायों से जुड़ सके।

Next Story