राजस्थान

महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया किया गया प्रेरित

Admin4
11 March 2023 6:53 AM GMT
महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया किया गया प्रेरित
x
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को मन की उड़ान संस्था द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन गेट के सामने महिला दिवस के अवसर पर 'मन की उड़ान' संस्था द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. बैठक में राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति, भारत सरकार के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष केके गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
संस्था अध्यक्ष कामना चौबीसा ने कहा कि मन की उड़ान संस्था समाज में उपेक्षित और असहाय महिलाओं की मदद के लिए काम करती है. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य कर रही है। केके गुप्ता व अशोक शर्मा ने समाज में नारी शक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें समाज में बराबर का भागीदार बनाने व उनका सम्मान करने का आह्वान किया। अतिथियों ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।
Next Story