राजस्थान

राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता अभियान रैली निकाली

Rani Sahu
9 Sept 2022 7:32 PM IST
राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता अभियान रैली निकाली
x
रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
राजसमंद। रेलमगरा ब्लॉक में संचालित परियोजना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् राजीविका राजसमंद के ज़िला प्रबंधक मुरारी लाल मीना ने बताया की कुरज में राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह की तरह जागरूकता अभियान रैली निकाली गई व आरपीआरपी शिव लाल बैरागी ने राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता पर आधारित गतिविधियों पर जानकारी दी।
इसमें सामुदायिक क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा पौधारोपण करना हरी सब्जियां ओषधियां फलदार पौधे लगाना मातृ व शिशु स्वास्थ स्वच्छता संबंधित व्यवहार की अनुपालन तथा रोगप्रतिरोध क्षमता बढ़ाने वाली गतिविधियों पर ध्यान रखना , महिला शिशु , स्वास्थय पोषण एवं शिक्षा की जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।
बता दें कि इस रैली में निर्मला कुमारी, कलस्टर अध्यक्ष केसर कुमावत, मधु देवी गोस्वामी, चांदनी रैगर, उदयपुर से आई सीआरपी टीम व कुरज गांव की सभी समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
Next Story