राजस्थान

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली महिलाएं

Admin4
22 Jan 2023 12:54 PM GMT
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली महिलाएं
x
टोंक। टोंक अलीगढ़ कस्बे में गत दिनों दो गुटों के एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने के मामले को लेकर शुक्रवार को एक पक्ष की महिलाओं ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अलीगढ़ कस्बा में उखलाना तन में विवादित 9 बीघा में जमीन है। इसमे से 3 बीघा तो सरकारी जमीन है। इस जमीन के मालिक अब पाकिस्तान में बस गए हैं। इस जमीन पर कुछ लोग वारिश बनकर अपना हक जता रहे हैं। इस जमीन पर कई प्लाट बेच भी दिए। इस पर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एक पक्ष के फ़रीद खान ने 2020 में स्टे भी लिया था। इसके बावजूद अख्तर हुसैन और सगीर आलम का पक्ष आए दिन इस जमीन पर अपना-अपना हक जताते हुए लड़ाई झगड़ा करते हैं। इस जमीन पर निर्माण कार्य करवाते रहे। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 2021 में अतिक्रमण भी ढहाए, लेकिन इस विवादित जमीन का स्थाई समाधान नहीं होने से अभी भी खूनी संघर्ष हो रहा है।
25 दिसंबर 2022 को सगीर आलम के पक्ष ने अख्तर हुसैन समेत पांच जनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसका बदला लेने के लिए अख्तर हुसैन वाले पक्ष ने 11 जनवरी को सगीर आलम पर अलीगढ़ बस स्टैंड पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। इसको लेकर सगीर आलम व उसके परिचित लोगों ने दो दिन पहले अलीगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन कर हमलवारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके बाद दूसरे पक्ष के अख्तर हुसैन की पत्नी रेशमा और उसके परिवार की महिलाएं एसपी मनीष त्रिपाठी से मिली और हमलावर सगीर आलम और अन्य हमलवारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान एसपी मनीष त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच अन्य को दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story