राजस्थान

महिलाओं ने कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य किया

Admin Delhi 1
23 Sep 2023 7:05 AM GMT
महिलाओं ने कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य किया
x
नंद महोत्सव मनाया गया

उदयपुर: अग्रवाल परिचय एंड हेल्प फाउंडेशन द्वारा नंद उत्सव का आयोजन अग्रवाल भवन पर हुआ। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निश अग्रवाल और महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृष्ण भक्ति गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

मीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में रास लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, मंत्री सपना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, संगठन मंत्री वर्षा जैन, सोनाली बंसल, पीहू अग्रवाल, लविशा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Next Story