राजस्थान

भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने किया समुद्र मंथन

Rani Sahu
5 Sept 2022 2:43 PM IST
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने किया समुद्र मंथन
x
राजसमंद के आमेट उपखंड के दौवड़ा ग्राम पंचायत के डिंगरोल गाव में सोमवार को महिलाओं द्वारा इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए समुंद्र मंथन किया गया। किशन लाल गुर्जर ने बताया कि रविवार रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ।
सोमवार शुबह गांव की 16 महिलाओं द्वारा उपवास कर इंद्र भगवान प्रसन्न करने के लिए समुंद्र मंथन किया गया वहीं संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिला सुबह डीजे के धुन पर थिरकते हुए चारभुजा मंदिर से बेवाण के साथ शोभायात्रा निकालते हुए गांव गली-मोहल्ले से होते हुए तालाब पर पहुंचे जहां पर पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 16 जोड़ों ने क्षेत्र में अमन चैन व अच्छी बारिश की कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी। उसके बाद में महिलाओं द्वारा समुद्र मंथन किया गया।
बता दें कि सरपंच सहित गांव के कई लोग यहां पर मौजूद थे। बाद में महाप्रसादी का आयोजन किया गया जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
Next Story